ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

अब नाक में ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस, 94% इफेक्टिव रहा भारत में बना ये नेजल स्प्रे

अब नाक में ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस, 94% इफेक्टिव रहा भारत में बना ये नेजल स्प्रे

15-Jul-2022 01:45 PM

DESK : देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं. इस बीच नेजल स्प्रे को लेकर ये बड़ा दावा किया गया है. कोरोना मरीजों पर हुई रिसर्च में ये साबित हुआ है कि नेजल स्प्रे से कोरोना का वायरस नाक में ही खत्म हो रहा है. स्प्रे लेने वाले अधिकतर लोग कोविड जांच में निगेटिव मिले हैं. इसी साल फरवरी में सरकार से अनुमति लेने वाले इस नेजल स्प्रे को फैबी स्प्रे नाम से लॉन्च किया गया था. 


फार्मा कंपनी ग्लेनमार्क ने क्लीनिक ट्रायल के परिणामों में यह दावा किया है कि कोरोना के खतरों से बचाने के लिए तैयार नेजल स्प्रे से 24 घंटे के भीतर वायरस का असर 94% तक कम हुआ है, जबकि 48 घंटे में 99% तक वायरस पर काबू पाया है.   भारत में 20 जगहों पर कोरोना वायरस से संक्रमण के मध्यम लक्षण वाले 306 मरीजों पर इस स्प्रे का ट्रायल किया गया था. इन मरीजों में वैक्सीन लगवा चुके और वैक्सीन न लगवाने वाले, दोनों तरह के लोग शामिल थे.


ग्लेनमार्क की क्लीनिक डेवलपमेंट प्रमुख मोनिका टंडन ने बताया कि नेजल स्प्रे का कोरोना संक्रमित मरीजों पर देश के 20 अस्पतालों में परीक्षण हुआ. इस दौरान हल्के लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों (जिन्होंने टीका लिया) और बिना टीका लेने वाले कोरोना मरीजों को अलग-अलग समूह में रखा गया. एक को नेजल स्प्रे यानी नाक के जरिए नाइट्रिक ऑक्साइड दी गई, जबकि दूसरे समूह को एक प्लेसीबो दिया गया.नेजल स्प्रे का क्लीनिकल ट्रायल कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट के सर्ज के दौरान किया गया था.