ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

अब मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, ISRO के INSAT-3D सैटेलाइट की लॉन्चिंग आज शाम साढ़े पांच बजे

अब मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, ISRO के INSAT-3D सैटेलाइट की लॉन्चिंग आज शाम साढ़े पांच बजे

17-Feb-2024 03:24 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक बार फिर से नया इतिहास रचने की तैयारी में है। मौसम की सटीक जानकारी देने वाले सैटेलाइट इनसैट-3 डीएस (ISRO INSAT-3DS) की लॉन्चिंग आज इसरो करेग। अब से थोड़ी देर बाद शाम 5 बजकर 30 मिनट पर ISRO के INSAT-3D सैटेलाइट की लॉन्चिंग होने वाली है।


मौसम की सटीक जानकारी देने वाले इस सैटेलाइट की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से की जाएगी। GSLV Mk II रॉकेट से सैटेलाइट को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि 2024 में इसरो का यह दूसरा मिशन हैं। इससे पहले 1 जनवरी 2024 को PSLV-C58/EXPOSAT मिशन की लॉन्चिंग हुई थी।


वेदर सैटेलाइट की लॉन्चिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने नेल्लोर में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मिशन की सफलता की कामना की। 


सोमनाथ ने बताया कि इस मिशन की सफलता के लिए चेंगलम्मा भगवती का आशीर्वाद लेने आए हैं। मौसम विज्ञान उपग्रह का प्रक्षेपण आज शाम 5:35 बजे होना है। इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपन के बाद मौसम, जलवायु और चक्रवातों पर नजर आसानी रखा जा सकेगा। 


इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि 10 नवंबर 2023 से INSAT-3DS का वाइब्रेशन टेस्ट शुरू हुआ था। अब इस सैटेलाइट के जरिए मौसम से जुड़ी सटिक जानकारी मिलेगी। बता दें कि 1 जनवरी 2024 की सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। 


21 मिनट बाद इसे पृथ्वी की 650 किलोमीटर ऊपर की कक्षा में स्थापित किया गया था। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री ने वैज्ञानिकों का उत्साहवर्द्धन किया था। उन्होंने कहा था कि हमारे वैज्ञानिकों की बदौलत 2024 की शानदार शुरुआत हुई। यह लॉन्च हमारे स्पेस सेक्टर के लिए जबरदस्त न्यूज है और यह इस क्षेत्र में भारत की क्षमता को बढ़ाएगा। देश को अभूतपूर्व ऊंचाई तक ले जाने के लिए ISRO के हमारे वैज्ञानिकों और संपूर्ण अंतरिक्ष जगत को बहुत शुभकामनाएं।