Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
29-Oct-2021 09:41 AM
DESK : सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपना नाम बादल लिया है. अब फेसबुक को 'मेटा' नाम से जाना जाएगा. 17 साल बाद नाम में बदलाव के इस फैसले के बारे में फेसबुक ने ट्वीट कर जानकारी दी. 2004 में शुरुआत करने वाली सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने बताया कि सोशल मीडिया का नया अध्याय मेटावर्स सोशल कनेक्शन की नई राह होगी. यह सामूहिक प्रोजेक्ट है जो पूरी दुनिया के लोगों द्वारा बनाया जाएगा. साथ ही सबके लिए खुला रहेगा.
फेसबुक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सिलसिलेवार ट्वीट कर इस बारे में कहा, 'जिन एप्स- इंस्टाग्राम, मैसेंजर और वाट्सएप- को हमने बनाया है, उनके नाम वहीं रहेंगे.' विभिन्न एप और तकनीकों को इस नए ब्रांड के तहत लाया जाएगा. हालांकि कंपनी अपना कारपोरेट ढांचा नहीं बदलेगी. कंपनी के आग्मेंटेड रियल्टी कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि नया नाम मेटावर्स के निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा.
Announcing @Meta — the Facebook company’s new name. Meta is helping to build the metaverse, a place where we’ll play and connect in 3D. Welcome to the next chapter of social connection. pic.twitter.com/ywSJPLsCoD
— Meta (@Meta) October 28, 2021
दरअसल, अब कंपनी सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहना चाहती है. Facebook ने अपने आप को रिब्रांड नई टेक्नोलॉजी Metaverse के लिए किया है. इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी ये ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी के लिए अलग से फाइनेंशियल रिजल्ट पब्लिश करेगा. इससे ये अपने प्रोजेक्ट Metaverse में कई अरब रुपये इन्वेस्ट करेगा. इसके पीछे की वजह फेसबुक का एडवरटाइजिंग बिजनेस का कम होना बताया जा रहा है.
टेक्नोलॉजी और बिजनेस में Metaverse कॉन्सेप्ट काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. Metaverse काफी बड़ा टर्म है. Metaverse वर्चुअल वर्ल्ड एनवायरमेंट है जिसे लोग इंटरनेट के जरिए एक्सेस कर सकते हैं.
अभी लोग एक-दूसरे से ऑनलाइन इंटरएक्टशन वेबसाइट जैसे सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से करते हैं. Metaverse से एक नया ऑनलाइन स्पेस बनाया जाएगा. इस स्पेस में लोग रियल दुनिया की तरह एक-दूसरे से इंटरएक्ट कर पाएंगे. इससे आप वर्चुअल वर्ल्ड में जा सकते हैं. यहां पर आप अपने फ्रेंड्स या रिलेटिव से बातचीत करके उनके साथ घूमने जा सकते हैं. आप इसमें शॉपिंग कर सकते हैं. आप Metaverse में खुद का घर-गाड़ी खरीद कर उसे बिल्कुल रियल दुनिया की तरह यूज कर सकते है.
आपको बता दें जो नाम में बदलाव किया गया है वो पेरेंट कंपनी के लिए है. यानी फेसबुक का बतौर कंपनी नाम बदलकर मेटा किया गया है. कंपनी के बाकी प्लेटफॉर्म्स जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप को इन्हीं नामों से जाना जाएगा. यानी नाम बदलने से यूजर्स पर सीधे तौर पर कोई असर नहीं होगा.