Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
30-Jul-2024 05:51 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के 100 बच्चे हर साल बेंगलुरु स्थित इसरो की सैर करेंगे। सभी 38 जिलों से कम से कम दो छात्रों का चयन होगा। पहले चरण में 100 बच्चों को इसरो भेजा जाएगा। जिसमें 50 छात्र और 50 छात्राएं अंतरिक्ष की दुनिया में कदम रखेंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने दी।
पटना बीआईटी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्सव 2024 के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसरो की तरफ से टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग इसरो की सैर पर भेजेगा। सफल बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बिहार के बच्चे काफी मेधावी होते हैं। बिहार के छात्र-छात्राओं में अंतरिक्ष के बारे में जानने की रूची बढ़ी है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग यह कदम उठाने जा रही है। बता दें कि 23 अगस्त 2024 को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया जायेगा। इसे लेकर एक माह का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज पटना में उत्सव मनाया गया। इस उत्सव का समापन 23 अगस्त को दिल्ली में होगा।