छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद
01-Sep-2021 07:51 AM
PATNA : बिहार में बिजली कंपनी के आरएपीडीआरपी सर्वर में आई खराबी के बाद अब तक उपभोक्ताओं की परेशानी पूरी तरह से दूर नहीं की जा सकी है। बिजली बिल को लेकर उपभोक्ता अभी भी परेशान हैं लेकिन अब बिजली कंपनी की तरफ से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक पटना समेत राज्य के 64 शहरों में रहने वाले 18 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की ऑन स्पॉट बिलिंग एक बार फिर से शुरू होगी। 29 जुलाई को बिजली कंपनी के आरएपीडीआरपी में खराबी आ गई थी जिसके बाद बिजली बिल जनरेट करने और उसके भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस खराबी को पिछले दिनों दूर कर लिया गया।
तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के बाद अब पोस्ट पेड उपभोक्ताओं का मीटर रीडिंग ऑन स्पॉट बिलिंग करने का काम एक बार फिर से शुरू होगा। 1 सितंबर से बिलिंग की शुरुआत पेसूके सभी 13 डिवीजन में की जाएगी। इसके अलावा राज्य के 64 शहरों में पोस्टपेड उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग के साथ नया कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
बिजली कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक उपभोक्ताओं को 2 महीने का बिल अब एक साथ भेजेगा। इसके लिए सर्वर में आई खराबी को बड़ा कारण माना जा रहा है। 35 दिन बाद बिलिंग की शुरुआत होने जा रही है। जुलाई महीने में उपभोक्ताओं की बिलिंग की गई थी। अगस्त में बिल्डिंग का काम बुरी तरह से सर्वर बंद होने के कारण ठप था। बिजली कंपनी 2 महीनों में होने वाली खबर को दो हिस्सों में बांटकर बिलिंग करेगी।