बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
05-Oct-2020 05:15 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय के आयकर विभाग कार्यालय में अचानक आग लग गई. आग लगने से ऑफिस में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. घटना नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के समीप की है.
बताया जाता है कि आयकर विभाग के ऑफिस के सर्वर रूम में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. इसमें सर्वर रूम में लगे एसी सहित सर्वर वायर पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग लगने से काफी देर तक ऑफिस में अफरा-तफरी का माहौल रहा. ऑफिस के कर्मचारी ने इसकी सूचना दमकल कर्मी को दी. मौके पर दमकल कर्मी जब तक पहुंचते उससे पहले ऑफिस के कर्मियों ने किसी तरह आग को बुझाया.
अगलगी की इस घटना में अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितनी संपत्ति का और क्या-क्या नुकसान हुआ है. आयकर विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर के रूप में आग लगी थी और इसमें एसी सहित कई सामान जलकर राख हो गए हैं. फिलहाल आंकलन किया जा रहा है.