कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
13-Apr-2024 02:55 PM
By First Bihar
DESK : भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए घेरते हुए नजर आते हैं। जयशंकर ने कहा कि - अगर भारत पर सीमा पार से आतंकी हमला होगा तो उसका जवाब देने के लिए हमारा देश प्रतिबद्ध है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि - आतंकवादी नियमों के अनुसार नहीं चलते, इसलिए हमारे लिए भी उनका जवाब देने के लिए कोई नियम नहीं हो सकता।
इसके साथ ही जयशंकर ने कहा कि - 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों पर बोलते हुए कांग्रेस की तत्कालीन यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर बहुत विचार-विमर्श के बाद भी उस समय कुछ भी सार्थक परिणाम नहीं निकला।अगर अब इसी तरह का हमला होता है और कोई उस पर प्रतिक्रिया नहीं करता है, तो आगे ऐसे हमलों को कैसे रोका जा सकता है।
इसके अलावा जयशंकर ने यह भी कहा कि 2014 के बाद से देश की विदेश नीति में बदलाव आया है और आतंकवाद से निपटने का यही तरीका है। उन देशों के बारे में पूछे जाने पर जिनके साथ भारत को संबंध बनाए रखना चुनौतीपूर्ण लगता है, जयशंकर ने कहा कि भारत को सवाल करना चाहिए कि क्या उसे कुछ देशों के साथ संबंध बनाए रखना चाहिए।
एक देश तो हमारे बगल में ही है और ईमानदारी से कहूं तो पाकिस्तान के साथ रिश्ता रखने के लिए हमें केवल आत्मनिरीक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर भारत शुरू से ही स्पष्ट होता कि पाकिस्तान आतंकवाद में लिप्त है, जिसे भारत को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करना चाहिए, तो देश की नीति बहुत अलग होती।