ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / आयुर्वेद पर्व की तैयारी पूरी, सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन, यह होगा मुख्य...

आयुर्वेद पर्व की तैयारी पूरी, सीएम नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन, यह होगा मुख्य आकर्षण

10-Dec-2021 07:23 AM

PATNA : राजगीर में शनिवार से आयोजित होनेवाले तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व की तैयारी पूरी हो गई है. इंटरनेशनल कॉन्वेंशन सेंटर में इसका उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. बता दें इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय आयुष सचिव राजेश कटोचा, राष्ट्रीय आयुर्वेद परिषद के सभापति जयंतदेव पुजारी, आयुर्वेद सलाहकार मनोज नेसरी, राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष पद्मश्री वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा मौजूद रहेंगे. 


आपको बता दें यह जानकारी राज्य आयुष समिति के निदेशक अरविंदर सिंह और बिहार आयुर्वेद महासम्मेलन के अध्यक्ष वैद्य धनंजय शर्मा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी. राज्य आयुष समिति में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि तीन दिनों के पर्व में देशभर से 1500 आयुर्वेद विशेषज्ञ शामिल होंगे. कुछ विशेषज्ञ नेपाल व अन्य देशों से भी आएंगे. 


वहीं इस आयुर्वेद पर्व का मुख्य आकर्षण योग प्रदर्शनी और प्रमुख दवा कंपनियों का स्टॉल होगा. जहां दवा प्रदर्शनी का उद्घाटन भी सीएम द्वारा किया जाएगा. इसमें अलग-अलग बीमारियों का योग के माध्यम से निदान का भी प्रदर्शन होगा. कोरोना काल में आयुर्वेद को लोगों ने काफी महत्व दिया है. अब बड़ी संख्या में लोग आयुर्वेद को अपनाने लगे हैं.