ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल

आपस में भिड़े रितु जयसवाल के समर्थक : खूब चले लात-घूंसे : दो लोग जख्मी

24-Apr-2024 12:29 PM

By First Bihar

SHIVHAR : बिहार में न सिर्फ मौसम का माहौल गर्म है बल्कि नेताओं के अंदर भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में राजद में अंदरूनी कल के कारण भितरघात से भी इनकार नही किया जा सकता। इसी कड़ी में शिवहर लोकसभा क्षेत्र के चिरैया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान दो समर्थक गुटों में जमकर जूतम पैजार हों गया।  जिसका  वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, मोतिहारी में राजद के कार्यक्रम में जमकर मारपीट हों गई। यहां दल के ही दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसके बाद राजद विधायक सह मोतिहारी के जिलाध्यक्ष मनोज यादव मंच से कूदे, फिर दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना मोतिहारी के बापू सभागार में राजद के बड़े नेताओं के सामने ही हुई। थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह लोग शिवहर से चुनाव मैदान में उतरी रितु जायसवाल के लिए वोट मांग रहे थे। तभी ये लोग आपस में ही भीड़ गए। इसके बाद अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रितु जायसवाल भी ट्रॉल हो रही हैं। 


वहीं,  इस घटना से गुस्साये कुछ लोगों ने भेड़ियाही गांव निवासी श्रीभगवान यादव व चिरैया बाजार निवासी बबलू गुप्ता को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। दोनों का इलाज चिरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इसकी पुष्टि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम पासवान ने भी की है।  वहीं दूसरे पक्ष के मदिलवा गांव निवासी विकास कुमार व जितेंद्र कुमार तथा मोहद्दीपुर गांव निवासी उमेश कुमार को भी चोटें आयी हैं। जिनका इलाज मोतिहारी में किया जा रहा है।