हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Sep-2022 03:27 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक महिला और युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। आपत्तिजनक स्थिति में मिले महिला और युवक को ग्रामीणों ने रस्सी से बांध लिया और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। प्रेमी जोड़ों की पिटाई का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना औराई थाना क्षेत्र का है। जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी।
महिला और युवक को आपत्तिजनक हालत में देख ग्रामीण गुस्सा हो गये फिर क्या था दोनों को घसीटते हुए गांव के चौराहे पर ले गये जहां दोनों को तालिबानी सजा सुनाई। भीड़ ने दोनों के हाथ को रस्सी से बांध दिया और लाठी-डंडों से उनकी जमकर धुनाई कर दी। महिला के बालों को इस दौरान खींचा गया थप्पड़ मारे गये। महिला खुद को बेकसूर बताती रही लेकिन लोगों के कान तक जूं नहीं रेंगा। इस दौरान पूरा गांव मूकदर्शक बना रहा और तमाशा देखता रहा। किसी को भी दोनों प्रेमी युगल पर दया नहीं आई। काफी देर बाद कुछ लोगों ने महिला को भीड़ से निकाला।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी से मिलने वह उसके दवा की दुकान पर पहुंची थी जहां दोनों दुकान के अंदर आपत्तिजनक हालत में थे। लोगों को जब इस बात की भनक हुई तब दोनों को मौके पर पकड़ा गया और बीच चौराहे पर लाकर पोल में बांधा गया और फिर दोनों की जमकर पिटाई कर दी गयी। दोनों रोते रहे चिल्लाते रहे लेकिन किसी ने उनकी एक ना सुनी।
पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुआ कहा कि उसका पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। रात में तेज सिर दर्द होने के बाद वह दवा खरीदने के लिए गयी थी। इसी दौरान लोगों ने दुकानदार और मुझे पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। जबरन दुकान के अंदर बंद कर दिया गया और लोगों को बुलाया गया।
भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गयी जिसने दोनों को बीच चौराहे पर ले जाकर जमकर पिटाई की। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पूर्वी डीएसपी ने कहा कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी।