ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / कोर्ट ने संजय सिंह को ED रिमांड पर भेजा, पांच दिनों तक तीखे...

कोर्ट ने संजय सिंह को ED रिमांड पर भेजा, पांच दिनों तक तीखे सवालों का सामना करेंगे AAP सांसद

05-Oct-2023 06:29 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को पांच दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड दी है। अब ईडी की टीम अगले पांच दिनों तक आप सांसद से तीखे सवाल पूछेगी।


दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले में बुधवार को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह को रातभर ईडी के हेडक्वार्टर में रखा गया। गुरुवार को उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड की अपील कोर्ट से की थी। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया।


संजय सिंह अब 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे और इस दौरान ईडी की टीम उनसे शराब घोटाले से जुड़े सवाल पूछेगी। संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली है। ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि दो अलग-अलग ट्रांजक्शन हुए हैं जिसमें कुल दो करोड़ रुपए की राशि की लेनदेन हुई है। रिमांड पेपर में बताया गया है कि पहली बार में 1 करोड़ और दूसरी किश्त में भी 1 करोड़ रुपए का लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ था।