ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

आप विधायक नरेश बालियन गिरफ्तार, गैंगस्टर के साथ वायरल हुआ था ऑडियो

आप विधायक नरेश बालियन गिरफ्तार, गैंगस्टर के साथ वायरल हुआ था ऑडियो

30-Nov-2024 10:21 PM

By First Bihar

DESK: दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है जहां आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर  विधायक नरेश बालियन को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। एक साल पुराने कथित जबरन वसूली केस में पहले हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 


नरेश बालियान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू के कथित वायरल ऑडियो मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसके बाद आप विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेने की मांग करेगी। मिली जानकारी के अनुसार जब उन्हें जबरन वसूली मामले में  हिरासत में लिया गया था तब पूछताछ के क्रम में वो पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।  


बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने नरेश बालियान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू के कथित वायरल ऑडियो क्लिप जारी किया था। इस ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर एक बिल्डर से पैसे ऐंठने के लिए नरेश बालियान धमकी दे रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आई। 


पुलिस ने पहले हिरासत में लिया लेकिन जब पूछताछ में बालियान ने सहयोग नहीं किया तब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल की सहमति से नरेश बालियान पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया था और यह सवाल उठाया था कि क्या अपने विधायक को केजरीवाल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे?