ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / आंख खुलते ही धमक पड़ी IT की टीम, सिवान, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में...

आंख खुलते ही धमक पड़ी IT की टीम, सिवान, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में मिल्लिया एडुकेशन ट्रस्ट के सदस्यों के घर रेड

11-Oct-2023 09:41 AM

By Tahsin Ali

MUZAFFARPUR/ PURNIYA/SIWAN : बिहार में आज सुबह आंख खुलते ही आईटी की टीम ने कई जिलों में बड़ी छापेमारी की है। आईटी की टीम ने सिवान, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में सुबह-सुबह रेड मारी है। यह रेड एजुकेशन ट्रस्ट के सदस्यों के घर पड़ी है। सुबह करीब 7 बजे पटना नम्बर की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां पुर्णिया के लाइन बाज़ार शिव मंदिर के पास पहुंची  इससे पहले की कुछ समझ आता दर्जन भर अधिकारी और फोर्स एक साथ 4 अलग अलग घरों में घुसे और छापेमारी शुरू कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार मिल्लिया एडुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक असद इमाम के घर बड़ी संख्या में फोर्स के साथ NIA के अधिकारी लगातार रेड कर रहे हैं । हालांकि कोई भी अधिकारी कुछ कहने से फिलहाल कतराते नज़र आर हे है । इसके साथ साथ मिल्लिया एडुकेशन ट्रस्ट के सदस्य कैसर ईमाम , गुलाम हुसैन तथा महमूद के घर आईटी की रेड चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दरमियान ट्रस्ट के सदस्य महमूद को संस्थापक असद इमाम के घर लेकर अधिकारी गए हैं । 


मालूम हो कि, मिल्लिया एजुकेशन ट्रस्ट पुर्णिया सहित सीमांचल में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम है। मिल्लिया एडुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत पुर्णिया मिल्लिया कान्वेंट स्कूल, मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मिल्लिया पॉलिटेक्निक, मिल्लिया हाई स्कूल तथा किशनगंज में मिल्लिया इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित है। जहां हज़ारों की संख्या में छात्र छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मिल्लिया के संस्थापक असद इमाम की शिक्षा विद के तौर पर जो पहचान है उससे इतर सियासी तौर पर भी नामचीन चेहरा है। असद इमाम पुर्णिया से विधान परिषद चुनाव भी लड़ चुके हैं।