सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
03-Dec-2021 02:17 PM
PATNA : विधानसभा में चेतन आनंद की रिहाई का मुद्दा जब गरमाया तो बाहर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर सरकार पर राजनीतिक द्वेष का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव ने कहा कि आनंद मोहन को सरकार राजनीतिक साजिश के तहत जबरन जेल में रखी हुई है.
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जिस तरीके से मंत्री ने जवाब दिया इससे साफ हो जाता है कि सरकार आनंद मोहन को लेकर पूरी तरीके से राजनीति तौर पर उनको न्याय नहीं दे रही है. तेजस्वी ने कहा कि राज्य सरकार अपने हित के अनुसार कार्य कर रही है. सरकार में सीधे तौर पर अपने लोगों को बचाने का काम करती है.
आनंद मोहन को न्याय मिले
तेजस्वी यादव ने विधानसभा के अंदर पत्रकारों से बात करते हुए कहा- आनंद मोहन जी को राजनीतिक मेंडेटा से जबरन जेल में रखी हुई है सरकार. मंत्री का नाम FIR में आया, मगर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. हमारे वर्करों को साजिश के तहत मुकदमों में फंसाया गया, हत्या कर दी गई. लेशी सिंह के मामले में ही देख लीजिए.
जहां आज शीतकालीन सत्र में बिहार विधानसभा के अंदर ध्यानाकर्षण सूचना के तौर पर ललित यादव और चेतन आनंद जेडीयू के डॉक्टर संजीव कुमार ने कई सदस्यों के साथ मिलकर बिहार के विभिन्न जिलों में 14 वर्ष से ज्यादा की सजा काट चुके कैदियों को परिहार परिषद के द्वारा समय पर निर्णय नहीं लेने का मामला सदन में ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया. जिसमें आनंद मोहन की रिहाई का मामला उठा सदन में आनंद के बेटे चेतन आनंद ने उठाई.
बता दें राज्य भर के विभिन्न काराओं में बड़ी संख्या में उम्र कैद की सजा प्राप्त कैदी 14 वर्ष की अपनी निर्धारित सजा पूरी करने के बाद भी राज्य परिहार परिषद् द्वारा समय पर निर्णय नहीं लेने के कारण जेलों में बेवजह निरूद्ध हैं.