ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित

आम लोगों के लिए लॉकडाउन, अपराधियों के लिए सब अनलॉक: अररिया में दिनदहाड़े सड़क पर लूट

आम लोगों के लिए लॉकडाउन, अपराधियों के लिए सब अनलॉक: अररिया में दिनदहाड़े सड़क पर लूट

07-May-2021 02:57 PM

ARARIA : लॉकडाउन में घऱ से बाहर निकलने वाले लोगों पर लाठियां बरसाने वाली पुलिस का कोई अपराधियों पर तो नजर आता नहीं दिख रहा है. अररिया में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों मे दिनदहाडे SBI के सीएसपी संचालक से दो लाख रूपये नगद के साथ साथ लैपटॉप औऱ कई एटीएम कार्ड लूट लिये. दिनदहाड़े स़ड़क पर लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी बडे आराम से निकल गये. घटना के बाद पहुंची पुलिस कह रही है कि वह मामले की छानबीन कर रही है. 


घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर आये अपराधियों ने शुक्रवार को अररिया जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में रेहुआ के पास लूट की इस घटना को अंजाम दिया. लूट के शिकार बने सीएसपी संचालक शंकर साह ने बताया कि वे अररिया के छतियोना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी सेंटर चलाते हैं. शुक्रवार को हर दिन की तरह वे अपने गांव महशैली से छतियोना सीएसपी सेंटर के लिए निकले. 


शंकर साह ने बताया कि उनके पास बैंक के ग्राहकों को देने के लिए दो लाख रूपये थे. साथ में लैपटॉप और पांच एटीएम कार्ड भी थे. घर से कुछ दूर आगे बढने के बाद ही रेहुआ गांव के पास बाइक सवार दो अपराधी आये और आगे से गाडी लगाकर उन्हें रोक दिया. उनके पास पिस्तौल के साथ साथ लोहे का एक रॉड भी था. अपराधियों ने लोहे की रॉड से उन्हें मारना शुरू कर दिया औऱ फिर बैग छीनने लगे. शंकर साह ने जब बैग छीनने का विरोध किया तो उन्हें लोहे की रॉड से मार कर जख्मी कर दिया गया. 


पीडित शंकर साह ने बताया कि लोहे के रॉड से मार खाने के बाद भी जब उन्होंने बैग नहीं दिया तो अपराधियों ने उनकी कनपटी में पिस्तौल लगा दिया औऱ गोली मारने की चेतावनी दी. इसके बाद शंकर साह ने अपना बैग उन्हें दे दिया. फिर अपराधी बैग लेकर निकल गये. अपराधियो के भागने के बाद शंकर साह ने जब शोर मचाया तो अगल बगल के लोग वहां पहुंचे. उन्होंने अपराधियों की पिटाई से घायल शंकर साह को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. शंकर की हालत गंभीर है लिहाजा उन्हें इलाज के लिए अररिया सदर  अस्पताल रेफर किया गया है.  


उधर जनता से लॉकडाउन का पालन करा रही पुलिस को लूट की खबर तब मिली जब पीडित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती था. पुलिस ने अस्पताल में सीएसपी संचालक शंकर साह से पूछताछ की है. एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि लूट के शिकार बने व्यक्ति ने लुटेरों का हुलिया बताया है. उसके आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.