मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Sep-2021 02:34 PM
PATNA : जातीय जनगणना की मांग करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही इस मसले को लेकर अब तक सड़क पर नहीं उतर पाए हों लेकिन आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने इस मामले पर आज राजभवन मार्च किया।
पटना में आम जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और उन्होंने जातीय जनगणना के समर्थन में राजभवन मार्च किया। पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर स्कूल ग्राउंड से राजभवन मार्च की शुरुआत हुई। आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने बताया कि जातीय जनगणना का मुद्दा दस साल में एक बार आता है। जातीय जनगणना को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सामान्य वर्ग के लोगों को इससे नुकसान होगा। जबकि ऐसी बात नहीं है। जातीय जनगणना कराए जाने से किसी भी वर्ग और जाति की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।
विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि वोट बैंक का डर सरकार को नहीं होनी चाहिए। यदि किसी वर्ग और जाति की वास्तविक आंकड़ा सामने आता है तो इससे घबराना नहीं चाहिए। विद्यापति चंद्रवंशी की मांग है कि बिहार में जातीय जनगणना होनी चाहिए।


