ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान

आम आदमी को बड़ा झटका, फिर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

04-Feb-2021 09:20 AM

PATNA : बीते दिनों महंगाई के दर में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. वहीं घरेलु गैस के दाम में भी वृद्धि होने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. ऑयल कंपनियों ने एक बार फिर एलजीपी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है.  

 जिसके बाद अब चार फरवरी से नयी दरें प्रभावी हो गई हैं. अब आम लोगों को नए दाम पर ही गैस सिलेंडर मिलेंगे. रसोई गैस के लिए लोगों को अब 25 रुपये अधिक देकर लेने पड़ेंगे. बता दें कि इस महीने दूसरी बार एलपीजी की कीमत में बदलाव किया गया है. 

चार फरवरी से रसोई गैस की नई कीमत लागू हो गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को देर रात एलपीजी गैस की कीमत में प्रति सिलिंडर 25 रुपये बढ़ा दी. जिसके बाद अब पटना में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलिंडर की कीमत 817.50 रुपये हो गई है जो पहले 792.50 रुपये थी. 

वहीं 19 किलो के सिलिंडर की कीमत भी इससे पहले 1 फरवरी को बढ़ाई गई थी, लेकिन अब 19 किलो के सिलिंडर की कीमत 6 रुपये घटा दी गई है.अब इसकी कीमत 1726 रूपये हो गई है. साथ ही पांच किलो वाले डोमेस्टिक रसोई सिलेंडर की कीमत अब 294 रुपये से बढ़ाकर 303 रुपये कर दी गई है. इनकी कीमतों में भी नौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 

बता दें कि अब एलपीजी सिलिंडर को रीफिल या बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं. इंडियन ऑयल ने अपने एलपीजी ग्राहकों को सिलिंडर भराने के लिए मिस्ड कॉल सुविधा शुरू कर दी है. अब देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल कर टंकी रीफिल करा सकते हैं. गैस रीफिल करने के लिए ग्रहक फोन नंबर 8454 955 555 का उपयोग कर सकते हैं.