बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
09-Nov-2020 02:37 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : सीतामढ़ी के सोनबरसा एनएच 77 पथ पर फतेहपुर महुलिया के बीच आलू से लदे ट्रक की चपेट में आकर एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान महुलिया निवासी मो. इसराफिल खान के 30 वर्षीय पुत्र अहमद रजा खान के रूप में की गई है. वहीं हादसे में जख्मी पिता मो. खान का इलाज सोनबरसा पीएचसी में कराया जा रहा है.
सूचना पर सोनबरसा पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा जवान घटना स्थल पहुंचे. बीडीओ ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा, पुअनि मो. एकरामूल हक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है.
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर खूब हंगामा किया. लोगों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिलवाने की मांग की. जिसके बाद बीडीओ ओम प्रकाश ने मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार का चेक तथा भुतही मुखिया मनोज कुमार ने कबीर अंत्येष्ठि से तीन हजार का चेक प्रदान किया.