ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, आम के बागीचे की कर रहा...

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, आम के बागीचे की कर रहा था रखवाली

26-Jun-2021 06:58 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: आग की रखवाली कर रहे युवक की ठनका गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बाढ़ अनुमंडल के पचमहला ओपी क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव की है। जहां आसमानी बिजली ने युवक की जान ले ली। मृतक का नाम गौरव कुमार बताया जा रहा है जो आम के बागीचे की रखवाली करता था।


जिस वक्त वह आम की रखवाली कर रहा था उसी वक्त तेज बारिश हो रही थी। बारिश के पानी में भिंगने से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे छिप गया तभी अचानक पेड़ पर ठनका गिरा और वह उसकी चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।