2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
07-Jul-2021 04:11 PM
PATNA : आज शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री परिषद के विस्तार में जिन चेहरों को शपथ लेना है. उनकी पूरी लिस्ट सामने आ गई है. आज शाम मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में कुल 43 नए चेहरे शपथ लेने वाले हैं.
आज शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री परिषद के विस्तार में जिन शहरों को शपथ लेना है. उनकी पूरी लिस्ट सामने आ गई है. आज शाम मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में कुल 43 नए चेहरे शपथ लेने वाले हैं. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का नाम इस लिस्ट में शामिल है. उनके अलावा पशुपति कुमार पारस भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे.
बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. दूसरे नामों की चर्चा करें तो असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के अलावे कांग्रेस छोड़कर आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज शपथ लेंगे.
अन्य मंत्रियों में नारायण राणे, सर्बानंद सोनेवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करांदलजे, भानू प्रताप सिंह और दर्शना विक्रम जरदोष के नाम शामिल है.
इनके अलावा मीनाक्षी लेखी, अनपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय वर्मा, चौहान देवूसिंघ, भागवंथ खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतीमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशन राव कराद, राज कुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिशेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, डॉ मुंजापारा महेन्द्रभाई, जॉन बरला, डॉ एल मुरुगन और निशीथ प्रामाणिक आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए शपथ लेने वाले हैं.

