हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-Nov-2019 07:55 PM
PATNA: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आज बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने उद्घाटन किया. इसके साथ ही यह मेला करीब एक माह तक चलेगा. आज यहां पर बॉलीवुड की फेमस सिंगर अनुराधा पौड़वाल का सांस्कृतिक कार्यक्रम है. यहां पर हर दिन इस तरह के कार्यक्रम मेला चलने तक होते रहता है.
हाथियों का माला पहनाकर किया गया स्वागत
इस मेले का खास आकर्षक हाथी है. जब सोनपुर मेले में हाथी पहुंचे तो गाजे बाजे के साथ हाथियों का स्वागत किया गया. हाथियों और उनके मालिकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. इसको लेकर प्रशासन ने स्वागत समिति बनाई है. इस मेले में हर साल हाथियों की संख्या कम होती जा रही है. जिसके कारण प्रशासन ने हाथी मालिकों को हाथी लेकर मेले में आने का निमंत्रण भेजा है.
हाथियों के बिक्री पर रोक है
सोनपुर मेला में हाथियों को देखने के लिए सबसे अधिक लोग आते थे. लेकिन हाथियों की खरीद बिक्री पर रोक के कारण इस मेले से लोगों की दिलचस्पी कम होते गई. पशु क्रूरता नियम को लेकर इस मेले में हाथी मालिक आना बंद कर दिए. इस मेले में हर तरह के पशु पक्षी मिल जाते है. इस मेले को देखने के लिए देश विदेश से लोग सोनपुर पहुंचते हैं.