ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Kisan March: आज दिल्ली मार्च करेंगे किसान, संसद घेराव की तैयारी; नोएडा...

Kisan March: आज दिल्ली मार्च करेंगे किसान, संसद घेराव की तैयारी; नोएडा से सटे सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

02-Dec-2024 07:31 AM

By First Bihar

DESK : किसान संगठन एक बार फिर से दिल्ली कूच करने वाले हैं। सोमवार को 10 किसान संगठनों ने दिल्ली में संसद घेराव करने का फैसला किया है। किसान यमुना प्राधिकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कूच किसानों के आंदोलन का तीसरा और आखिरी चरण है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण पर आंदोलन किया गया था। 


इसको लेकर किसान नेता ने बताया, हम दिल्ली की ओर अपने मार्च के लिए तैयार हैं। 2 दिसंबर को हम महामाया फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली की ओर अपना मार्च शुरू करेंगे। दोपहर 12 बजे हम सभी वहां पहुंचेंगे और नए कानूनों के अनुसार अपने मुआवजे और लाभ की मांग करेंगे। हम लोग किसान पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्लॉट और बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। साथ ही आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण किए जाने की मांग कर रहे हैं। 


इधर, किसानों के आज दिल्ली कूच पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्यान सिंह राणा ने कहा, “उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। पिछले किसान आंदोलन में एक मुद्दा था- तीन कृषि कानून।  उन तीन कानूनों को बाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने निरस्त कर दिया और उन्होंने उनसे माफी भी मांगी। किसान आंदोलन से काफी नुकसान हुआ है।