ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / आज 60 हजार से ज्यादा प्रवासी पहुंचेंगे बिहार, लभगभ 20 लाख बिहारियों को...

आज 60 हजार से ज्यादा प्रवासी पहुंचेंगे बिहार, लभगभ 20 लाख बिहारियों को अभी आना है

16-May-2020 05:12 AM

PATNA : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग राज्यों से आज तकरीबन 60 प्रवासी मजदूर बिहार पहुंचेंगे। शनिवार को अलग-अलग इलाकों में तकरीबन 40 ट्रेनें पहुंचने वाली हैं। इसके पहले शुक्रवार को भी 36 ट्रेनों से प्रवासियों की वापसी हुई थी। 


प्रवासियों को लेकर 15 मई तक 231 श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार पहुंच चुकी हैं। अब तक लगभग 3 लाख लोगों की वापसी हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा लोग गुजरात से आए हैं। गुजरात से अब तक 37 ट्रेनें बिहार पहुंची हैं। आपको बता दें कि एक ट्रेन में तकरीबन 1200 लोग वापस आ रहे हैं। शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहने वाला है। अब तक प्रवासियों को लेकर गुजरात से 37, महाराष्ट्र से 34, पंजाब से 28, राजस्थान से 26, हरियाणा से 21, कर्नाटक और तमिलनाडु से 11-11 दिल्ली से 9, आंध्र प्रदेश से 8, चंडीगढ़ से 4 ट्रेनें आ चुकी हैं। 


सरकार का मानना है कि अभी भी तकरीबन 20 लाख लोग ऐसे हैं जो घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने अपनी इच्छा बिहार वापस लौटने को लेकर जताई है। राज्य सरकार लगातार केंद्र के साथ मिलकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में अपनी भूमि का निभा रही है।