BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
02-Oct-2023 08:03 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की ख़बरें निकल कर सामने नहीं आती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने देर रात घर के बाहर सड़क किनारे शौच के लिए निकले एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर डाली है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक,बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के बलुआरा गांव में देर रात घर के बाहर सड़क किनारे शौच के लिए निकले एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर डाली है। रात करीब 2 बजे बलुआरा गांव निवासी 53 वर्षीय मोहम्मद मुनाजिर अपने घर के बाहर सड़क किनारे बाथरूम जाने के लिए निकला था तभी उसे बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मृतक की पत्नी बाहर निकली तो मुनाजिर को सड़क पर गिरा देखा इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मुनाजिर को सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है। परिजनों ने बताया कि रात 2:00 बजे गोली चलने की आवाज पर मृतक की पत्नी बाहर निकली तो मुनाजिर सड़क पर गिरा हुआ पाया गया। जब मोनाजिर को गोली लगा तो पत्नी दौड़कर घर से बाहर निकल कर आई तो देखा गोली लगा हुआ है।
इसके साथ ही परिजनों ने बताया कि मृतक मुनाजिर दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी का काम करता था और हाल में ही में वह वापस अपने गांव लौटा था। हत्या किसने और क्यों की है या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर बरौनी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची है और परिजनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
उधर, घटना के संबंध में बरौनी थाना के इंस्पेक्टर रजनीश कुमार ने बताया बलुआरा गांव वार्ड नंबर 4 में मोहम्मद मुनाजिर उर्फ जुम्मन के बारे में सूचना मिली थी कि उसे गोली मार दी गई है। यह घटना रात में लगभग 2:00 बजे की है। प्रथम दृष्टिया में लगता है कि लगता है पहले इन्हें कोई बुलाया है और बुलाने के बाद जो बाहर निकाल करके उसके साथ आया फिर उसे सड़क पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बदमाशों कको गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है