ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / कोतवाली थाने में लगी आग में आखिर कैसे जलीं टॉपर घोटाले की कॉपियां?...

कोतवाली थाने में लगी आग में आखिर कैसे जलीं टॉपर घोटाले की कॉपियां? पढ़िये आग लगने की INSIDE STORY

15-Nov-2019 07:23 AM

PATNA: गुरुवार की सुबह कोतवाली थाने में लगी आग ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. बड़ा सवाल ये है कि आखिर आखिर थाने में लगी आग में बिहार के टॉपर घोटाले से जुड़ी कॉपियां ही क्यों जल गईं.


गुरुवार की सुबह जब कोतवाली थाने के फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी, तब देखते-ही-देखते इसने भयावह रूप ले लिया. जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने पहुंचती, तब तक आग में बिहार बोर्ड टॉपर घोटाले से जुड़ी परीक्षा की कॉपियां पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं थी. दमकल की गाड़ियों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन टॉपर घोटाले से जुड़ी कॉपियों को आग लगने से वह नहीं बचा पाये. 


आग लगने के कारण काफी देर तक थाने की बिजली भी गुल हो गई. आग कैसे लगी इसकी जांच करने बिजली कंपनी के अधिकारी भी थाने पहुंचे. किस पोल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, इसकी तफ्तीश की जा रही है. 

 


सवाल ये भी है कि आखिर कोतवाली थाने में ही बार-बार आग क्यों लगती है. ये तीसरी बार है जब कोतवाली थाने में इस तरह की आग लगी है. इससे पहले भी थाने में आग लग चुकी है. उस वक्त आग लगने से मालखाने की गाड़ियां जल गईं थी. अब देखना ये होगा कि बार-बार कोतवाली थाने में लग रही आग को अधिकारी गंभीरता से लेते हैं या नहीं और अब भविष्य में आग लगने की संभावना कम हो इसके लिए क्या कुछ आवश्यक कदम उठाये जाते हैं.