ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

इंदौर में दिखी बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे की गुंडागर्दी, नगर निगम अधिकारी की कर दी पिटाई

इंदौर में दिखी बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे की गुंडागर्दी, नगर निगम अधिकारी की कर दी पिटाई

28-Jun-2019 02:41 PM

By 9

MADHYA PRADESH: इंदौर में बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे की गुंडागर्दी खुलेआम सड़कों पर दिखाई दी. कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने ड्यूटी पर तैनात नगर निगम के अधिकारी को क्रिकेट के बल्ले से पिटाई कर दी. विधायक बेटे की गुंडागर्दी ‘जब सैंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का’ जी हां. कुछ यही कहावत बिल्कुल फिट बैठती है मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पर. कैलाश विजयवर्गीय के बेटे ने इंदौर की सड़कों पर खुलेआम एक नगर निगम के अधिकारी कि पिटाई कर दी और जमकर हंगामा किया. नगर निगम अधिकारी की पिटाई दरअसल यह अधिकारी अतिक्रमण हटाने के काम में जुटा हुआ था कि, उसी दौरान कैलाश विजयवर्गीय के बेटे की अधिकारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई. बहस के बाद बीजेपी नेता के बेटे ने खुलेआम सड़क पर ही क्रिकेट के बल्ले से नगर निगम अधिकारी की पिटाई शुरु कर दी. इतना ही नहीं उसके साथियों ने भी अधिकारी के साथ बदसलूकी की.