Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
23-Dec-2024 04:27 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया में हुई है, जहां कार और दो बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना एनएच 727 पर सिसवनिया के पास की है।
बताया जा रहा है कि सिसवनिया के पास कार और दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर कार से टकराया और बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे पुलिस की मदद से लौरिया सामुदायिक हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
मृतक की पहचान इंग्लिशिया के वार्ड संख्या 6 निवासी भारत राव के बेटे पप्पू राव के रूप में हुई है। पप्पू राव फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह स्प्लेंडर बाइक से लौरिया से अपने घर इंग्लिशिया जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
वहीं हादसे में घायल हुए दूसरे युवक की पहचान बिशुनपुरवा बीबी बनकटवा वार्ड संख्या चार निवासी हरिहर साह के बेटे जीतेन्द्र प्रसाद के रूप में हुई है। लौरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार