ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / 90 हजार प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन में बड़ा अड़ंगा, 1500 से अधिक नियोजन...

90 हजार प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन में बड़ा अड़ंगा, 1500 से अधिक नियोजन इकाइयों ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की

21-Dec-2020 08:38 AM

PATNA : राज्य के अंदर लगभग 90 हजार से ज्यादा प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन में बड़ा अड़ंगा देखने को मिल रहा है. राज्य में फिलहाल पंद्रह सौ से ज्यादा नियोजन इकाइयों ने अब तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. राज्य के अंदर कुल 86 सौ से अधिक नियोजन इकाइयां हैं, इन सभी को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन करना था, लेकिन अंतिम मेरिट लिस्ट में अगर देरी होती है तो नियोजन पत्र दिए जाने का शेड्यूल लटक सकता है. अगर नियोजन पत्र बांटे जाने में देरी हुई तो फिर काउंसलिंग का प्रोसेस भी लंबा खींचेगा.

प्राथमिक शिक्षक के नियोजन प्रक्रिया के पूरे होने का इंतजार बिहार के साढे तीन लाख अभ्यर्थियों को है.  जिन जिलों में नियोजन के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है उनमें पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मधेपुरा, भागलपुर, जहानाबाद, गया, सहरसा, औरंगाबाद, अरवल, बक्सर, खगड़िया, रोहतास, भोजपुर, सुपौल, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, छपरा, वैशाली और अररिया जैसे जिले शामिल है.

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक के सबसे ज्यादा मेरिट लिस्ट 1 से 5 तक की क्लास के लिए शिक्षकों के नियोजन से जुड़ी है. जबकि क्लास 6 से लेकर 8 तक की मेधा सूची जारी करने वाली इकाइयों की संख्या संतोषजनक है. शिक्षा विभाग की तरफ से मेरिट लिस्ट के प्रकाशन के लिए कई बार अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक के मेरिट लिस्ट का सार्वजनिक नहीं किया जाना नियोजन इकाईयों की लापरवाही का उदाहरण है.

राज्य के प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने खुद कहा है कि अब भी काफी नियोजन इकाईयों की मेघा सूची सार्वजनिक नहीं की जा सकी है. इसके लिए 5 दिन का समय विभाग और देगा. हालांकि मेघा सूची प्रकाशन में लापरवाही बरत रही नियोजन इकाईयों पर भी विभाग शिकंजा कसने की तैयारी में है. इस मामले में हम गंभीर हैं और अभ्यर्थियों के हक में विभाग जल्द ही उचित कदम उठाएगा.