ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

मधुबनी में बस और नींबू लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद पुलिस ने एक बस और नींबू लदे ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कुल 221 लीटर और 197 कार्टून शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार हुए हैं।

Bihar
हम नहीं सुधरेंगे
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब बेचना और पीना दोनों सख्त मना है, इसके बावजूद ना तो शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। बिहार में दूसरे प्रदेश से शराब की खेप आए दिन लाई जा रही है और पुलिस को सूचना मिलते ही पकड़ी भी जा रही है। इसी क्रम में आज मधुबनी में पुलिस ने एक बस और ट्रक को पकड़ा है, जिसमें लदे शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया है। 


मधुबनी में यात्री बस और नींबू लदे ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि यात्री बस और ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। वही पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद शराब को कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था, इस बात की जानकारी पकड़े गये लोगों से ली जा रही है। 


मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को NH-27 होकर दिल्ली से लौकहा के लिए जाने वाली बस और असम से मुजफ्फरपुर जाने वाली नींबू लदे ट्रक में शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद बस को जिले के भैरव स्थान थाना पुलिस ने रोका और उसकी तलाशी ली। बस की सीट के नीचे बने डिक्की में से 221 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान बस से शराब की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं नींबू लड़े ट्रक से 197 कार्टून शराब बरामद किया गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस नम्बर UP81 सीटी-सी068 और नींबू लदे ट्रक को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

REPORT-KUMAR GAURAV