ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / 9 DSP को नई जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना फाइटिंग के लिए तैनात...

9 DSP को नई जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना फाइटिंग के लिए तैनात किया

28-Jul-2020 01:46 PM

PATNA : पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में बेकाबू हो चुके कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। पुलिस हेडक्वार्टर में अब 9 डीएसपी को कोरोना फाइटिंग के लिए प्रतिनियुक्त किया है। 


पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी स्तर के 10 पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया है। सरकार की तरफ से निर्देश मिलने के बाद हेडक्वार्टर आईजी नैयर हसनैन खान ने इन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। इन सभी को तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया गया है। 


पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से जिन डीएसपी को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है उनमें आर्थिक अपराध इकाई में तैनात डीएसपी रंजन कुमार को बक्सर, डीएसपी द्वारिका पाल को अरवल, एसटीएफ के डीएसपी सुनील कुमार शर्मा को अररिया, सीआईडी के डीएसपी मुरली मनोहर मांझी को डीएसपी जहानाबाद मुख्यालय, एसटीएफ के ही अमन कुमार को डीएसपी सुपौल मुख्यालय, एसटीएफ के डीएसपी राजकिशोर सिंह को वैशाली, बिहार पुलिस अकैडमी में तैनात मुकुल कुमार रंजन को मुंगेर मुख्यालय भेजा गया है। इसके साथ ही डीएसपी मुंगेर के तौर पर कार्यरत डॉ मोहम्मद शिब्ली नोमानी को नालंदा जिले के हिलसा का एसडीपीओ बनाया गया है।