Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
18-Aug-2021 01:22 PM
DESK: जिन पेड़ों की उम्र 75 साल से अधिक हो गयी है वैसे करीब ढाई हजार वृक्षों को अब हरियाणा सरकार पेंशन देगी। प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत इन बूढ़े वृक्षों के रखरखाव के लिए हर साल 2500 रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा राज्य सरकार ने की है। यह पेंशन योजना आक्सी-वन परियोजना के अंतर्गत है। पेंशन के तौर पर ढाई हजार रुपये की राशि शहरी निकायों के माध्यम से दी जाएगी। यह राशि इन बूढ़े वृक्षों और आसपास की साफ-सफाई पर खर्च की जाएगी।
हरियाणा सरकार ऐसे वृक्षों को पेंशन के तौर पर ढाई हजार रुपया सलाना देगी। इस योजना का मुख्य उद्धेश्य ऑक्सीजन संकट को दूर करना है। इसके तहत पांच एकड़ से लेकर 100 एकड़ तक की भूमि में ऑक्सीजन-वन लगेंगे और प्रयोग के तौर पर करनाल की पुरानी बादशाही शहर के साथ-साथ 42 किलोमीटर की लम्बाई में लगभग 80 एकड़ भूमि की निशानदेही की गई है। इस प्रस्ताव ऑक्सी-वन को अलग-अलग नामों वाले क्षेत्रों में बांटा जाए।
‘चित्त वन’, ‘पाखी वन’, ‘अंतरिक्ष वन’, ‘तपोवन’, ‘आरोग्य वन’, ‘स्मरण वन’ और ‘सुगंध सुवास वन’ इन क्षेत्रों के नाम होंगे। इस परियोजना के लिए पहले चरण में पांच करोड़ रुपये रखे गए हैं। ‘चित्त-वन’ में कचनार, अमलताश, सेमल, सीता-अशोक, जावा, कैसिया, लाल गुलमोहर, स्वर्ण वर्षा और पैशन फ्लावर जैसे पौधे लगाए जाएंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ‘प्राणवायु देवता पेंशन’ योजना एक अनूठी और भारत में अपनी तरह की पहली योजना होगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने उन सभी पेड़ों को सम्मानित करने की पहल की है जो 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। जिन्होंने जीवन भर ऑक्सीजन का उत्पादन करके प्रदूषण को कम करने, छाया प्रदान करके मानवता की सेवा की है। राज्य भर में ऐसे पेड़ों को चिन्हित किया जाएगा और वृक्षों की देखभाल के लिए स्थानीय लोगों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।