ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / 73 साल के हुए CM नीतीश : मोदी- योगी और शाह ने इस...

73 साल के हुए CM नीतीश : मोदी- योगी और शाह ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं, अशोक चौधरी के साथ पहुंचे सदन

01-Mar-2024 10:21 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। वह 73 साल के हो गए हैं। ऐसे में जन्मदिन के मौके पर बधाई का भी सिलसिला शुरू हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा,आरसीपी सिंह (RCP Singh) समेत तमाम नेताओं की ओर से बधाई के संदेश दिए जा रहे हैं। 


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम नीतीश कुमार के लिए लिखा है, "बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं. लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। " वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- "बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें। "


वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने माता जानकी से प्रार्थना की है और एक्स पर लिखा- "बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है। " इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय उम्र सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा कि -अप्रतिम नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के माननीय मुख्यमंत्री व कुशल राजनेता श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शभकामनाएँ एवं बधाई। आपके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। साथ ही आपके नेतृत्व में बिहार तरक्की के नए सोपान चढ़े, यही मंगलकामना है।


इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि-  बिहार को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।  प्रभु श्रीराम जी से आपके स्वस्थ खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना है। इसके आलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह कभी सीएम नीतीश कुमार के काफी करीब थे उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी है. आरसीपी सिंह ने लिखा- बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।