ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
29-Nov-2022 07:22 PM
PATNA: देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की मृत्यु के 72 साल हो चुके हैं. 1950 में सरदार पटेल की मौत हो गयी थी. 2022 में नीतीश कुमार को उनकी पुण्यतिथि की याद आय़ी है. बिहार सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह मनाने का फैसला लिया है.
नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया. सरकार की ओऱ से कहा गया है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के जन-जन में लोकप्रिय हैं. स्वतंत्रता आंदोलन में कई बार जेल गये औऱ फिर देश जब आजाद हुआ तो गृह मंत्री के तौर पर देशी रियासतं का भारत में विलय कर एकीकृत भारत बनाने में अहम योगदान दिया. सरदार पटेल का निधन 15 सितंबर 1950 को तत्कालीन बॉम्बे और मौजूदा मुम्बई में हो गया था.
देश के लिए उनके योगदान और कृतित्व को अक्षुण्ण रखने के लिए बिहार सरकार ने उनकी पुण्यतिथि को राजकीय समारोह के तौर पर मनाने का फैसला लिया है. हर साल 15 सितंबर को पटना के चितकोहरा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर उनकी पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह मनाया जायेगा. बता दें कि सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को बिहार में काफी पहले से राजकीय समारोह का आयोजन होता आया है. लेकिन सत्ता में आऩे के 17 साल बाद नीतीश कुमार को सरदार पटेल के पुण्यतिथि की याद आयी है.