ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / अब 6 दिनों में ही मिल जाएगा बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट

अब 6 दिनों में ही मिल जाएगा बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट

14-Nov-2019 07:43 AM

PATNA: बिहार के लोगों को अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब महज 6 दिनों में बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट लोगों को मिल जाएगा. जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र देने को भी लोकसेवा का अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस) के दायरे में लाया गया है.


इसके तहत अब बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करने पर अधिकतम 6 वर्किंग डे में मिल जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसपर फैसला लिया गया है. 


नई सेवा के जुड़ने के साथ ही आरटीपीएस के तहत अब कुल 61 तरह की सेवाएं मिल सकेंगी. कैबिनेट के प्रधान सचिव ने डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र प्रखंड स्तर पर प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक जारी करेंगे. वहीं आवेदक को जन्म या मृत्यु के एक महीने के भीतर सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करना होगा.