ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बिहार: 50 कर्मी और पदाधिकारी ड्यूटी से गायब, नोटिस दे सख्त कारवाई का निर्देश

19-Nov-2021 03:22 PM

BUXAR: बिहार के बक्सर से एक खबर सामने आ रही है. जहां 50 कर्मी मतदान और मतगणना में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे. बता दें इन 50 कर्मियों के विरुद्ध डीएम अमन समीर ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया है. 


गौरतलब है कि मतगणना के लिए 13 नवंबर को 10 कर्मियों को प्रखंड चक्की और वहीं चौगाईं के मतदान कार्य के लिए 34 मतदानकर्मी और साथ ही छह गश्ती दल ने योगदान नहीं दिया.  बता जा रहा है बिना किसी सूचना के अनधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहे.



अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग बक्सर से प्राप्त सूचना अनुसार पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर मतदान, गश्ती एवं मतगणना कार्य से अनुपस्थित कुल 50 कर्मियों और पदाधिकारियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व एक्ट 1951 की धाराओं के तहत कार्यवाही के लिए स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.


वहीं चौसा सिमरी एवं ब्रह्मपुर प्रखंड में होने वाले पंचायत आम निर्वाचन 2021 अंतर्गत निर्धारित कर्मियों के अनुपस्थिति होने के कारण उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जायेगी.