पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
12-Jan-2020 08:30 AM
BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ने से लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बक्सर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया है. पुलिस अधीक्षक ने जिले के 5 थानेदारों का तबादला कर दिया है.
बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक लॉ एंड आर्डर की स्थिति कंट्रोल करने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है. पुलिस कप्तान ने मॉडल थाना, सिमरी थाना, नावानगर थाना, ब्रह्मपुर थाना और राजपुर थाना के थानाध्यक्षों को बदला है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में इन थानों के इलाकों में कई बड़ी घटनाएं सामने आई है. एसपी अब पूरी तरह से अपराधियों पर नकेल कसना चाह रहे हैं. इसलिए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है.
रंजीत कुमार को मॉडल थाना, जुनैद आलम को सिमरी थाना, रंजीत सिन्हा को राजपुर थाना, राजेश चौधरी को नावानगर थाना और बैजनाथ चौधरी को ब्रह्मपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एसपी ने बताया कि कुछ लोगों के ट्रांसफर से जिला पुलिस महकमे में बड़ा असर पड़ेगा. साथ ही अपराधियों पर भी नकेल कसा जाएगा. जिला पुलिस क्राइम रोकने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी हुई है.