ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पांच नियोजित शिक्षक सस्पेंड, DEO के साथ बदतमीजी करने पर 3 सहायक टीचर...

पांच नियोजित शिक्षक सस्पेंड, DEO के साथ बदतमीजी करने पर 3 सहायक टीचर समेत 12 स्टाफ निलंबित

13-Dec-2019 04:18 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां शिक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पांच नियोजित शिक्षक, तीन सहायक टीचर, एक  नियोजित पुस्तकालयाध्यक्ष और तीन शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. बक्सर के जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बदतमीजी करने को लेकर इन सभी के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. 

बक्सर जिले के डुमरांव इलाके स्थित राज +2 स्कूल में पढ़ाने वाले पांच नियोजित शिक्षक और तीन सहायक टीचर को सस्पेंड किया गया है. इसके साथ ही एक नियोजित पुस्तकालयाध्यक्ष और तीन शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है. शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 21 नवंबर को बक्सर के जिला शिक्षा पदाधिकारी डुमरांव स्थित राज +2 स्कूल जांच करने पहुंचे थे. इस दौरान स्कूल में उपस्थित शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अमर्यादित व्यवहार किया था.

माध्यमिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ने तीन सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रामेश्वर राय और प्रमोद कुमार मिश्रा समेत शिक्षकेत्तर कर्मचारी मधु कुमारी, संज्ञा शिवा और संतोष कुमार को निलंबित किया. बक्सर के उप विकास आयुक्त और कार्यपालक पदाधिकारी ने पांच नियोजित शिक्षक विमल कुमार सिंह, अनुराग कुमार मिश्रा रीना सिंह, अभय कुमार और कृष्ण कुमार ओझा के अलावा नियोजित पुस्तकालयाध्यक्ष विक्की रानी सिंह के ऊपर बड़ी कार्रवाई की.