Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
03-Aug-2024 08:39 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद चुने गये राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अपने संसदीय क्षेत्र में ही डर लग रहा है. मजेदार बात ये है कि पप्पू यादव कुल 41 मुकदमों के आऱोपी हैं, जिनमें उन पर बेहद संगीन आरोप लगे हैं. पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपने लिए सुरक्षा बलों के एस्कार्ट के साथ साथ जेड श्रेणी की सुरक्षा मांगी है. वे अपने जान के खतरे के सूबत के तौर पर एक वीडियो दिखा रहे हैं, जिसमें तेजस्वी यादव के समर्थक उन्हें ललकार रहे हैं.
पप्पू को भारी खतरा
पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी जान माल को भारी खतरा है. पप्पू यादव वे अमित शाह से गुहार लगायी है कि उन्हें पहले वाई थ्रेट सुरक्षा हासिल थी लेकिन अब उसे वाई श्रेणी कर कर दिया गया है. लेकिन बिहार सरकार वाई श्रेणी की सुरक्षा नहीं दे रही है. पप्पू यादव ने अमित शाह को भेजे गये पत्र में लिखा है
“मैं अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हूं. अब जब मैं 18वीं लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हुआ हूं, तब से मेरी और मेरे परिवार के जान-माल को भारी खतरा हो गया है. मुझे एस्कार्ट भी नहीं दिया जाता. मात्र अंगरक्षक के सहारे चलता हूं. जबकि, मुझे दूरभाष के साथ फेसबुक पर लाइव आकर धमकी दिया गया, जिसका वीडियो मौजूद है.”
तेजस्वी यादव से खतरा!
दरअसल पप्पू यादव जिस वीडियो का हवाला देकर सुरक्षा मांग रहे हैं, वह 2024 लोकसभा चुनाव के समय का है. पूर्णिया में चुनाव प्रचार करने गये तेजस्वी यादव के काफिले में मौजूद समर्थकों की पप्पू यादव के समर्थकों से झड़प हुई थी. उसके बाद तीन-चार राजद समर्थकों ने फेसबुक पर लाइव आकर पप्पू यादव को ललकारा था. पप्पू यादव उसी वीडियो का हवाला देकर जान पर खतरे की बात कह रहे हैं.
मेरे जीवन की रक्षा के लिए जेड सुरक्षा दीजिये
पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री को दिये पत्र में कहा है कि उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाये, जिससे कि जान-माल की हिफाजत हो सके. पप्पू यादव ने कहा है कि मामला उनके जीवन की सुरक्षा का है. इसलिए अमित शाह इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें. वैसे पप्पू ये भी कह रहे हैं कि वे बिहार के अपराधियों, शराब माफियाओं और नक्सलियों का लगातार विरोध करते आये हैं. इसलिए माफियाओं के निशाने पर हैं. उन्हें भारत से ही नहीं बल्कि नेपाल से भी धमकी मिल रही है.