पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
04-Nov-2023 10:36 PM
By First Bihar
SIWAN: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को सहसरांव पंचायत के सरपंच मुकेश कुमार ने पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सरपंच ने चार शिक्षकों को नौकरी से हटाने की मांग की है।
सरपंच ने बताया है कि चारों का सर्टिफिकेट फर्जी है जिसके आधार पर ये लोग नौकरी हासिल किये हैं। इसलिए इसकी जांच की जाए और इन सभी शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय जुआफर की प्रेम पुतुल कुमारी, नायब प्राथमिक विद्यालय मालीटोला मुंदीपुर के बलिराम राय, सोनवर्षा प्राथमिक विद्यालय के प्रमोद कुमार पंडित और दिलसादपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जय प्रकाश सिंह का नियोजन गलत प्रमाण पत्रों के आधार पर किया गया है।
सरपंच ने बताया कि इन शिक्षकों की सेवा से बर्खास्त करते हुए वेतन मद से भुगतान की गई राशि की वसूली का भी निर्देश पहले दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रवण कुमार से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों की बात सरपंच कर रहे हैं इनका वेतन बंद किया जा चुका है हालांकि कि अभी भी वे विद्यालय जा रहे हैं। ये सभी शिक्षक कोर्ट का रुख कर चुके है। अब देखने वाली बात होगी की इस पूरे मामले पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव क्या एक्शन लेते हैं?