Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
01-Nov-2023 05:04 PM
By ARYAN SHARMA
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने अपना पांचवां स्थापना दिवस 4 नवंबर को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर जहां पटना में एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा वहीं एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जोरो पर है। इस दिन शाम में कार्यकर्ता अपने-अपने घर में दीया जलाएंगे।
इस बात की जानकारी वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पटना में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। यह रोड शो पटना के बापू सभागार से शुरू होगा और गोसाई टोला, दीघा पुलिस थाना, दानापुर कैंट होते हुए मनेर के इस्लामपुर पहुंचेगा। यहां एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसे पार्टी के प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सहित अन्य वरीय नेता संबोधित करेंगे।
देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने 4 नवम्बर की शाम सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों में दीया जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंधकार से रोशनी के प्रतीक दीया के अलावा सभी कार्यकर्ता घरों में पार्टी का झंडा भी लगाएंगे। जिससे यह संदेश जाएगा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने इन पांच सालों में संघर्ष की बदौलत बिहार में ही नही झारखंड और उत्तर प्रदेश तक की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। पार्टी आज निषादों की आवाज बनकर उभरी है, जिसके कारण लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

