मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
21-Sep-2019 03:51 PM
PATNA : ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के ऐलान के बाद बैंकर्स 26 और 27 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे. ऐसे में ग्राहक जल्द से जल्द बैंक से जुड़े अपने सारे काम निपटा लें क्योंकि 28 सितंबर को इस महीने का आखिरी शनिवार और 29 को रविवार होने के कारण बैंक चार दिनों तक बंद रहने वाले हैं. इसलिए अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम टाल रहे हैं तो उसे 25 सितंबर यानि बुधवार तक निपटा लीजिए. अगले महीने ज्यादा त्योहार पड़ने के कारण बैंकों की कार्यवाही पर असर पड़ने वाला है. अगले महीने तक 34 दिनों में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.
26 से 29 सितंबर तक लगातार 4 दिन बैंकों में लटकेगा ताला
ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन विभिन्न मांगों को लेकर 2 दिनों के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं. जिसके कारण बैंक अब लगातार चार दिन बंद रहने वाले हैं. ऐसे में एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है. बैंक कर्मचारी पहले भी हड़ताल कर चुके हैं. मगर सिर्फ आश्वासन मिलने के बाद एक बार फिर से बैंकर्स हड़ताल पर जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
कैश की किल्लत से ATM पर पड़ेगा असर
ग्राहक जरूरत के हिसाब से कैश का इंतजाम कर लें, नहीं ताे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बैंकाें के लगातार बंद रहने का असर एटीएम पर भी पड़ने की संभावना है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है.
ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन रहेगा खुला
बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नवरात्र, दीपावली और भाई दूज जैसे प्रमुख त्याेहाराें के कारण ऐसी स्थिति बन रही है. बैंक बंद रहने से त्याेहाराें पर भी असर पड़ने की उम्मीद है. वहीं काराेबारियाें काे भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन खुला रहेगा और यही परेशानी से बचने का एकमात्र उपाय है.
इस दिन बंद रहेंगे बैंक -
26 व 27 सितंबर : हड़ताल
28 सितंबर : चाैथा शनिवार
29 सितंबर : रविवार
02 अक्टूबर : गांधी जयंती
06 अक्टूबर : रविवार
07 अक्टूबर : महानवमी
08 अक्टूबर : दशमी
12 अक्टूबर : दूसरा शनिवार
13 अक्टूबर : रविवार
20 अक्टूबर : रविवार
26 अक्टूबर : चाैथा शनिवार
27-28 अक्टूबर : दीपावली
29 अक्टूबर : भाई दूज