ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / 30 साल की उम्र में 6 बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ...

30 साल की उम्र में 6 बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ भागी थी, 55 की उम्र में पति के पास वापस लौटी

22-Sep-2020 03:25 PM

DESK : एक महिला 30 साल की उम्र में अपने 6 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी. घरवालों ने बहुत खोजा पर वह कहीं नहीं मिली. बिना मां के बच्चे को किसी तरह पिता ने पाला और बहुत कष्ट सहा. 

अब महिला 25 साल बाद 55 की उम्र में अपने पति और बच्चों के पास वापस लौटी. इस कहानी में सबसे खास बात यह है कि  पति और बच्चों ने उसे स्वीकार भी कर लिया. मामला गढ़वा के केतार थाना इलाके के जोगियाबीर गांव की है. जहां 25 साल पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई महिला अपने घर लौट आई. अब उसके प्रेमी की भी मौत हो गई है.जब वह घर लौटी तो पहले तो पति और बेटों ने अपनाने से इनकार कर दिया, पर गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे परिवार ने अपना लिया. 25 साल बाद घर लौटी महिला ने जब अपने  बेटा, बहू, पोतों व परपोतों से भरापूरा घर देखा तो रोने लगी.

परिजनों ने बताया कि यशोदा देवी 25 साल पहले करीब 30 साल की थी. उसके छह बेटे थे. इसी दौरान उसने उसका प्रेम प्रसंग  छाताकुंड निवासी विश्वनाथ साह के साथ हो गया और महिला घर छोड़कर अपने  प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह छत्तीसगढ़ के सीतापुर जाकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी. 15 दिन पहले ही उसके प्रेमी विश्वनाथ की मौत हो गई, जिसके बाद विश्वनाथ के घर वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया. अकेली पड़ी महिला ने घर लौटने का निर्णय लिया और पति बच्चों के पास वापस आ गई.  रविवार की रात नौ बजे महिला घर पहुंची तो सभी हैरान रह गए. बच्चों ने तो अपनी मां को पहचाना तक नहीं.  परिवार ने बेरूखी दिखाते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया. पर वह कहीं नहीं गई. अगले दिन दोपहर तक दरवाजे पर खड़ी रही. यशोदा ने गांव के लोगों को बताया कि वह भले ही प्रेमी के साथ रह रही थी, पर अपने बेटों से लगातार संपर्क में थी. बेटों को जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी करती थी. उसके बाद गांव के लोगों के सामने बेटों ने भी मां से मिल रही मदद को स्वीकार किया. गांव के लोगों के समझाने के बाद परिजन उसे साथ रखने पर सहमत हो गए.अब महिला अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है. महिला  सात पोता, नौ पोती और तीन परपोतों को देखकर वह भावुक हो गई. बारी-बारी से गले लगाकर वह रोने लगी.