ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / 30 मई तक बिहार में सबको मिलेगा राशन कार्ड, तीन लाख लोगों को...

30 मई तक बिहार में सबको मिलेगा राशन कार्ड, तीन लाख लोगों को कोरोना संकट के बीच मिला कार्ड

15-May-2020 06:37 AM

PATNA : बिहार में गरीबों के बीच राशन कार्ड बांटे जाने की सुस्त रफ्तार को करोना महामारी ने पंख लगा दिए हैं। बिहार सरकार युद्ध स्तर पर ऐसे परिवारों को नया राशन कार्ड जारी कर रही है जो अब तक इससे वंचित हैं। कोरोना महामारी के बीच लगभग 3 लाख से अधिक परिवारों को राशन कार्ड मुहैया करा दिया गया है। 


साथ ही साथ राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि आगामी 30 मई तक उन परिवारों को राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा जिन्होंने अब तक का आवेदन किया है। जीविका समूह की तरफ से राशन कार्ड से वंचित तकरीबन 22 लाख 45 हजार परिवारों की पहचान की गई है इनमें से 19 लाख 98 हजार आवेदनों की सहयोग पोर्टल के जरिए एंट्री भी कराई जा चुकी है। शहरी आजीविका मिशन की तरफ से नगर क्षेत्र में चार लाख परिवारों की पहचान की गई है ऐसे सभी आवेदकों को इस महीने के अंत तक राशन कार्ड मुहैया कराया जाएगा। 


आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे रखा है कि राज्य में राशन कार्ड से वंचित परिवारों को तत्काल कार्ड जारी किया जाए। सरकार ने नीतिगत तौर पर यदि फैसला ले रखा है कि जिन परिवारों के पास फिलहाल राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी सरकार की तरफ से प्राथमिकता के आधार पर अनाज मुहैया कराई जाए। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के पहले बिहार में राशन कार्ड बनाने की रफ्तार बेहद सुस्त थी लेकिन आपदा की इस घड़ी में फिलहाल युद्धस्तर पर अभियान चल रहा है।