ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / 30 किलो के हाइड्रोसील की समस्या से परेशान था मरीज, PMCH में डॉक्टरों...

30 किलो के हाइड्रोसील की समस्या से परेशान था मरीज, PMCH में डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

29-Dec-2021 09:16 PM

PATNA: 30 किलो के हाइड्रोसील की समस्या से एक मरीज लंबे समय से जूझ रहा था। बिहार के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीएमसीएच में आज डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। इस तरह का पहला मामला पीएमसीएच के डॉक्टरों के सामने आया था। 


वैसे तो पीएमसीएच के डॉक्टर रोजाना बड़ी-बड़ी सर्जरी करते हैं लेकिन यह ऑपरेशन बेहद पेचीदा था जिसे पीएमसीएच के डॉक्टरों की टीम ने मिलकर सफल बनाया। बुधवार को एक मरीज का ऑपरेशन किया गया जिसके हाइड्रोसील का वजन 30 किलो था। पीएमसीएच के डॉक्टरों के सामने जब यह मामला आया तब टीम के सदस्यों ने मिलकर मरीज का सफल ऑपरेशन किया।


बताया जाता है कि इससे पहले कभी किसी मरीज का इतने वजन के हाइड्रोसील का ऑपरेशन नहीं हुआ था। इससे पहले एक व्यक्ति का भी ऑपरेशन हुआ था लेकिन हाइड्रोसील का वजन 21 किलो था। आज जिस व्यक्ति का सफल ऑपरेशन किया गया उसके हाइड्रोसील का वजन 30 किलो था।


इस ऑपरेशन की चर्चा पीएमसीएच और चिकित्सा से जुड़े लोगों के बीच भी हो रही है। सफल ऑपरेशन होने से मरीज के परिजन काफी खुश है और इसके लिए पीएमसीएच के डॉक्टर और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दे रहे हैं। वही मरीज फिलहाल अभी बेहोश है उसके होश में आने का परिजन इंतजार कर रहे हैं।