पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
30-Dec-2021 03:28 PM
PATNA : देश में तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है। इसे देखते हुए अब बच्चों को भी कोरोना का टीका लगाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान भी किया है। तीन जनवरी से शुरू हो रहे बच्चों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी है। बिहार में भी इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के टीकाकरण को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को 31 दिसंबर तक तैयारी का निर्देश दिया गया है। टीकाकरण के लिए विद्यालय के एक शिक्षक को नोडल पदाधिकारी बनाया। 2007 से पहले जन्मे बच्चों को ही यह वैक्सीन लगाया जाएगा। पहला डोज लगने के 28 दिन बाद फिर दूसरा डोज दिया जाएगा। यह टीका 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगा।
बिहार के 83 लाख 46 हजार बच्चों को 3 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा। पहला डोज दिए जाने के 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है। बिहार में 15 से 18 साल के बच्चों की संख्या अधिक है। जिसे देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाने का काम चल रहा है।
वैक्सीन लगाने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीते दिनों राज्य के सभी जिलों के प्रतिरक्षण पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें वैक्सीनेशन से जुड़ी बातों पर चर्चा हुई साथ ही आगामी 3 जनवरी से देश में महाअभियान चलाए जाने पर भी चर्चा हुई। हर वैक्सीनेशन सेंटर पर दो-दो वेरिफायर और दो-दो वैक्सीनेटर को लगाया जाएगा।
वही कतार में लगाकर बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए बुकिंग की प्रक्रिया उसी प्रकार होगी जैसे पहले थी। आरोग्य सेतु ऐप या Cowin.gov.in की वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा फिर स्लॉट बुक करना होगा। एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।