ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

3 फरवरी से होगी बिहार में इंटर की परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, देखें 12वीं के एग्जाम की पूरी लिस्ट

3 फरवरी से होगी बिहार में इंटर की परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, देखें 12वीं के एग्जाम की पूरी लिस्ट

04-Oct-2019 09:29 PM

PATNA : बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने साल 2020 में होने वाली इंटर की परीक्षा के लिए तारीखों का एलान कर दिया है. जो स्डूडेंट्स अगले साल परीक्षा देने वाले हैं. उनके लिए अब परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है. बोर्ड ने 3 फरवरी से 13 फरवरी तक एग्जाम लेने का डेट निकाला है. इससे पहले भी बोर्ड ने जो कैलेंडर जारी किया था. उसमें भी दस दिनों में एग्जाम लेने की बात कही गई थी. इंटर के तुरंत बाद बोर्ड मैट्रिक के एग्जाम लेने की भी तैयारी लगभग कर चूका है.

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा कैलेंडर बोर्ड परिसर में जारी करते समय एलान किया था कि इंटर की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा के पहले जनवरी 2020 में प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी. इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से 21 जनवरी तक ली जाएगी. इंटर एग्जाम के लिए परीक्षा फार्म 29 जून से छह जुलाई तक भरे गए थे. इस परीक्षा में हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र शामिल होते हैं.