ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / 289 महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली बिहार पुलिस का कमान, पारण परेड में दिखाया...

289 महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली बिहार पुलिस का कमान, पारण परेड में दिखाया दम

08-Jan-2020 02:15 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस लाइन में 15 महीने की ट्रेनिंग के बाद सीतामढ़ी ,सहरसा और सुपौल जिले की 289 महिला पुलिसकर्मियों के पारण परेड की सलामी रेल एडीजी पंकज दराद ने ली।दरभंगा जोन के निवर्तमान आईजी पंकज दराद ने आज से पुलिसकर्मी के रूप में सरकारी सेवा में आने वाली इन महिला जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही खासकर महिला अपराध से जुड़े मामले को बखूबी निपटाने की चुनौती आप सब पर है।


पंकज दराद ने कहा कि आज नक्सली,आतंकी और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग को साइंटिफिक रूप से हाईटेक किया जा रहा है।इसलिए विधि व्यवस्था सम्भालने के साथ ही खुद को कम्प्यूटर,मोबाइल तकनीक समेत हर तरीके से ट्रेंड रखने की भी जरूरत है।


इस मौके पर महिला जवानों के आकर्षक परेड को देखने के लिए उनके अभिभावकों के साथ ही काफी संख्या में पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला जवानों को पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर परिशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने जिलों में ड्यूटी को जाने वाली  महिला जवान खासी उत्साहित नजर आ रही थी।