पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
29-Jul-2020 10:09 AM
PATNA: सचिवालय और बिजली विभाग में फर्जी बहाली निकालने के बाद एक बार फिर शातिरों ने बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के 2600 पदों को लेकर बहाली निकाल दिया है. इसको लेकर शातिर ने एक फर्जी वेबसाइट भी बना दिया है.
500 रुपए आवेदन शुल्क
ठग बिहार के बेरोजगार युवकों को चुना लगा रहे हैं. यही नहीं आवेदन शुल्क के रूप में 500-500 रुपए मांग रहे हैं. जो वेबसाइट बनाया है उसको असली और लोगों को भरोसा दिलाने के लिए सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम और श्रम संसाधन विभाग के मंत्री का फोटो भी लगा दिया है.
इन पदों पर निकाला बहाली
शातिर ने एक अधिकारी के हवाले से बहाली निकाला है. इनमें 207 स्टेनोग्राफर, 1105 डाटा एंट्री ऑपरेटर और 1366 चपरासी के लिए बहाली निकाली गई है. सबकुछ ऑनलाइन ही करना है. इसके बारे में श्रम संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विभाग में ऐसी कोई एजेंसी नहीं है और न ही विज्ञापन निकाला गया है. मामले की जांच कराई जाएगी. ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.