हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Sep-2022 03:48 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पनोरमा स्टार सीजन 5 का आयोजन पूर्णिया में होने जा रहा है। 26 से 28 अक्टूबर तक तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दी।
पनोरमा ग्रुप के जिला स्कूल रोड स्थित कॉरर्पोरेट कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें पनोरमा स्टार सीजन 5 को लेकर कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पनोरमा ग्रुप हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय पनोरमा स्टार सीजन 5 ( विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता) प्रोपर्टी फेयर, मिस एंड मिसेज बिहार एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है।
जिसमें देश की नामचीन हस्ती शामिल होंगीl यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पनोरमा स्टार प्रतियोगिता के माध्यम से स्पोर्ट्स, सिंगिंग, डांसिंग, एवं विभिन्न विधाओं में विजेताओं को पुरस्कृत करेगी। विभिन्न विधाओं में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 7549000057 पर 2 मिनट का वीडियो बनाकर भेज सकते हैं। मौके पर प्रसिद्ध चित्रकार गोलू दा,पूर्णिया स्पोर्ट क्लब के अध्यक्ष हरिओम झा, प्रसिद्ध कलाकार अमित कुमार और सुनील सुमन मौजूद थे|