BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
26-Jan-2020 01:49 PM
RANCHI: बिहार पुलिस, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की नींद हराम करने वाली महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस खतरनाक महिला नक्सली पर झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम भी रखा था. यह गिरफ्तारी पुलिस ने गिरिडीह जिला के पीरटांड इलाके से की है. इसने झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या कर दी थी.
बीमारी बनी गिरफ्तारी का कारण
गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि हार्डकोर महिला नक्सली कमांडर करुणा उर्फ जोशीला उर्फ निर्मला कई माह से बीमार चल रही थी. जिसके कारण एक हॉस्पिटल में इलाज करा रही थी. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने गिरफ्तार किया है. वह गिरिडीह जिला के पीरटांड रहने वाली है. उसकी शादी हार्डकोर नक्सली मंजीत से हुई थी. लेकिन पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में मंजीत की मौत के बाद करुणा जमुई के सिमुलतला थानाक्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने वाले नक्सली कमांडर पिंटू राणा के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी और संगठन में अपनी धाक जमा ली. उसके बाद वह जमुई और बांका जिले में एक्टिव रही. यहां की पुलिस की नींद हराम कर दी थी.
कई नरसंहारों में था हाथ, बाबूलाल के बेटे की भी कर दी थी हत्या
खतरनाक महिला नक्सली दो नरसंहार में भी शामिल थी. वह झारखंड के चिलखारी फुटबॉल मैदान में 26 अक्टूबर 2007 की आधी रात को नक्सलियों के साथ धावा बोलकर बाबूलाल मरांडी के बेटे अनुप मरांडी समेत 20 लोगों की हत्या कर दी थी. इस हमले में 30 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस कार्यक्रम में बाबूलाल को भी शामिल होना था, लेकिन वह किसी कारण नहीं पहुंच पाए थे. इसके अलावे सितंबर 2005 की रात भेलवाघाटी में नक्सलियों से विरोध करने वाले ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को एक-एक कर घर से बाहर निकाल कर गांव के बीच चौराहे पर जन अदालत लगाकर 17 लोगों की हत्या कर दी थी. इसका भी नेतृत्व महिला नक्सली कर रही थी. इसके अलावे भी वह कई बड़े घटनाओं को अंजाम दे चुकी थी.